Hey, I'm ORBI!
पोलारिस स्मार्ट मीटरिंग ने अपनी एएमआईएसपी एवं बिजली वितरण यात्रा में भारत सरकार की पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत बाजारों में 10 लाख से अधिक स्मार्ट मीटरों का विनिर्माण कर उन्हें लगाने का एक बड़ा कीर्तिमान हासिल करने की आज घोषणा की। यह उपलब्धि इस देश में वृहद स्तर पर स्मार्ट मीटरिंग को अपनाने और बिजली क्षेत्र के डिजिटलीकरण में पोलारिस की अहम भूमिका रेखांकित करती है।